टाटानगर से खाटू वाले श्याम जी महाराज धाम तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब टाटानगर से खाटू श्याम धाम (जयपुर) के लिए सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। सांसद विद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर की शाम 5:50 बजे इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, टाटानगर से पुरी जाने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और सीधी ट्रेन का विकल्प मिल सकता है। रेलवे बोर्ड ने बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस के प्रतिदिन परिचालन को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ओडिशा के रायरंगपुर और बादामपहाड़ में नवनिर्मित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने के साथ इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, बादामपहाड़ से पुरी जाने वाली ट्रेन शाम 5:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी और 6:05 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 6 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं, पुरी से लौटने वाली ट्रेन रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में टाटानगर स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव प्रस्तावित है। ट्रेन के शुरू होने से जमशेदपुर और कोल्हान के यात्रियों को पुरी जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन का ठहराव 19 स्टेशनों पर प्रस्तावित है। इसके अलावा टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन की मांग भी लंबे समय से उठ रही है। उत्कल, पुरुषोत्तम और नीलांचल के अलावा मिलेगा नया विकल्प
टाटानगर से पुरी जाने के लिए अभी उत्कल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस उपलब्ध हैं। बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों के पास एक और विकल्प होगा। प्रस्तावित समय के मुताबिक, ट्रेन शाम में टाटानगर से रवाना होकर अगली सुबह पुरी पहुंचेगी। इससे रात में यात्रा कर सुबह पुरी पहुंचने की योजना बनाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। इधर, सांसद की विशेष पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 18601-18602 सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर खाटू श्याम धाम तक) साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस यह साप्ताहिक एक्सप्रेस टाटानगर के अलावा खड़गपुर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, लोहरदगा, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आगरा, बांदीकुई और दौसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बंगाल के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम पहुंचने में काफी आसानी होगी। सीधी ट्रेन से व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन की मांग वर्षों से की जा रही थी। इसकी मंजूरी जमशेदपुर के व्यापारियों, उद्योग जगत और आम यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सीधा रेल संपर्क होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सैकड़ों लोग जयपुर आते-जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने से उन्हें परेशानी होती है। एंबुलेंस कर्मियों ने कथित तौर पर गाड़ी में तेल नहीं होने और हजारीबाग तक नहीं पहुंच पाने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने 1200 रुपए दिए। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस गोलीबारी के मामले की जांच में जुटी है। टाटानगर से खाटू वाले श्याम जी महाराज धाम तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब टाटानगर से खाटू श्याम धाम (जयपुर) के लिए सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। सांसद विद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर की शाम 5:50 बजे इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, टाटानगर से पुरी जाने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और सीधी ट्रेन का विकल्प मिल सकता है। रेलवे बोर्ड ने बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस के प्रतिदिन परिचालन को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ओडिशा के रायरंगपुर और बादामपहाड़ में नवनिर्मित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने के साथ इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, बादामपहाड़ से पुरी जाने वाली ट्रेन शाम 5:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी और 6:05 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 6 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं, पुरी से लौटने वाली ट्रेन रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में टाटानगर स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव प्रस्तावित है। ट्रेन के शुरू होने से जमशेदपुर और कोल्हान के यात्रियों को पुरी जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन का ठहराव 19 स्टेशनों पर प्रस्तावित है। इसके अलावा टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन की मांग भी लंबे समय से उठ रही है। उत्कल, पुरुषोत्तम और नीलांचल के अलावा मिलेगा नया विकल्प
टाटानगर से पुरी जाने के लिए अभी उत्कल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस उपलब्ध हैं। बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों के पास एक और विकल्प होगा। प्रस्तावित समय के मुताबिक, ट्रेन शाम में टाटानगर से रवाना होकर अगली सुबह पुरी पहुंचेगी। इससे रात में यात्रा कर सुबह पुरी पहुंचने की योजना बनाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। इधर, सांसद की विशेष पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 18601-18602 सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर खाटू श्याम धाम तक) साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस यह साप्ताहिक एक्सप्रेस टाटानगर के अलावा खड़गपुर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, लोहरदगा, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आगरा, बांदीकुई और दौसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बंगाल के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम पहुंचने में काफी आसानी होगी। सीधी ट्रेन से व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन की मांग वर्षों से की जा रही थी। इसकी मंजूरी जमशेदपुर के व्यापारियों, उद्योग जगत और आम यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सीधा रेल संपर्क होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सैकड़ों लोग जयपुर आते-जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने से उन्हें परेशानी होती है। एंबुलेंस कर्मियों ने कथित तौर पर गाड़ी में तेल नहीं होने और हजारीबाग तक नहीं पहुंच पाने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने 1200 रुपए दिए। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस गोलीबारी के मामले की जांच में जुटी है।

