बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, हरियाणा कनेक्शन गहराता जा रहा है। इस केस में अब तक राज्य के 7 युवकों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से शूटर रेहान अंसारी और फूल सिंह समेत 6 आरोपी अकेले सोनीपत जिले के हैं, जबकि विदेश में बैठकर पूरी साजिश का धागा खींच रहा हैंडलर अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। पुलिस की कार्रवाई में लगातार नई गिरफ्तारियां हो रही हैं। बुधवार देर रात मुंबई पुलिस और सोनीपत STF ने देवडू गांव से समीर और नितिन को दबोच लिया। इससे ठीक एक दिन पहले रोहणा के कुणाल, खरखौदा के सुमित और गोहाना के अंकित को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब कुणाल के साथ उसकी गर्लफ्रेंड राधा और उसकी सहेली बबीता को भी पकड़ा गया। UP की रहने वाली ये दोनों लड़कियां बहालगढ़ की एक फैक्ट्री में काम करती हैं और करीब दो महीने पहले ही कुणाल के संपर्क में आई थीं। गिरफ्तार किए गए इन सभी पर एक्टर की रेकी करने, भागने के रास्ते खंगालने, हथियार पहुंचाने और वारदात के बाद शूटर्स की मदद करने का आरोप है। वहीं, गोहाना के शूटर फूल सिंह को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है, जिसे पहले नाबालिग समझा जा रहा था, मुंबई पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी पहेली यह है कि हरियाणा के रेहान-फूल सिंह और बिहार के ऋतिक की मुलाकात महज 20 दिन पहले ही हुई थी। इतनी कम अवधि में तीनों का एक साथ आना और इतने बड़े नेटवर्क को इस साजिश में जोड़ लेना, पुलिस की पूरी इन्वेस्टिगेशन का फोकस अब इसी पर है। पुलिस ने ऐसे जोड़े हथियार सप्लाई करने वालों के कनेक्शन… सुमित की मां बोलीं- बेटे ने खाटू श्याम जाने की बात कही थी खरखौदा में किराये के मकान में रहने वाला सुमित मूल रूप से रोहतक जिले के रिठाल गांव का निवासी है। वह सोनीपत के खरखौदा में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता है। उसकी मां आशा ने बताया कि 14 या 15 अक्टूबर को पड़ोस का नितिन खाटूश्याम धाम जाने की बात कहकर उनके बेटे को अपने साथ ले गया था। इसके बाद मंगलवार को पुलिस सुमित को अपने साथ ले गई। मां आशा का कहना है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कुणाल पर अपने बेटे को इस मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। अब जानिए बरोदा के अंकित को क्या मिली थी जिम्मेदारी फायरिंग करने में हरियाणा के अनिल पंडित और रेहान मुख्य किरदार ——————— टाइगर श्रॉफ केस से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव
टाइगर श्रॉफ फायरिंग-हरियाणा से अब तक 7 अरेस्ट:2 मेन शूटर, 4 हथियार सप्लायर; कुणाल की गर्लफेंड राधा ने मुंबई पहुंचाए वेपन, अंकित ने की रेकी

