झालावाड़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भारतीय डाक विभाग ने आधार, पासपोर्ट और डाक सेवाओं के लिए एक विशेष शिविर लगाया है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत यह शिविर 15 से 17 अक्टूबर तक लेक्चरर थिएटर कॉम्प्लेक्स में चलेगा। इसमें कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और आम लोग डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। शिविर में आधार पंजीकरण और अपडेट की सुविधा है। पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा डाक जीवन बीमा, डाकघर बचत योजनाओं और सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी भी मिल रही है। इस शिविर का मकसद मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों और आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। झालावाड़ उपमंडल के भारतीय डाक विभाग ने डाकघर अधीक्षक पी.के. जैन के निर्देशन में इसका आयोजन किया है। सहायक अधीक्षक अरुण कुमार सिहाग व्यवस्थाएं देख रहे हैं।

