झांसी में बह रहीं ठंडी हवाएं:आज सामान्य रहेगा मौसम, तेज धूप से 34℃ तक जाएगा पारा

झांसी में बह रहीं ठंडी हवाएं:आज सामान्य रहेगा मौसम, तेज धूप से 34℃ तक जाएगा पारा

झांसी में मंगलवार सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। इसके साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप तेज होने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, आज जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
सोमवार को 33.6° रहा अधिकतम तापमान
इससे पहले सोमवार को झांसी में दिनभर मौसम सामान्य रहा। तेज धूप के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते हल्की ठंडक का अहसास हुआ। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगमी दिनों में बारिश के आसार कम
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में झांसी में बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह शाम होने लगा सर्दी का अहसास झांसी में अब मानसून की विदाई होती नजर आ रही है। आगामी पांच दिनों में भी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब सितम्बर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को झांसी का पारा 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ रहा है। इससे सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह से सर्दी और बढ़ने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *