झज्जर में पार्टी के दौरान युवक की ईंट मारकर हत्या:भापड़ौदा गांव में पशुबाड़े में बैठकर कर रहे थे पार्टी, विवाद के बाद सिर में मारी ईंट; मौके पर हुई मौत

झज्जर में पार्टी के दौरान युवक की ईंट मारकर हत्या:भापड़ौदा गांव में पशुबाड़े में बैठकर कर रहे थे पार्टी, विवाद के बाद सिर में मारी ईंट; मौके पर हुई मौत

बहादुरगढ़ गांव भापड़ौदा में दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर पार्टी कर रहे 32 वर्षीय युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव भापड़ौदा निवासी ओमबीर (32) पुत्र प्रीत के रूप में हुई है। ओमबीर गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार ओमबीर गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ रवि पुत्र बिजेंद्र के पशुबाड़े में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पार्टी में शामिल लोगों में से किसी ने ओमबीर के सिर पर ईंट से वार कर दिया। ईंट लगने से ओमबीर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर हमले में इस्तेमाल की गई ईंट भी पड़ी मिली। झगड़े में अमित भी हुआ घायल विवाद के दौरान गांव का ही अमित भी घायल हो गया। परिजन और अन्य लोग उसे उपचार के लिए झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा वारदात की सूचना मिलने के बाद आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और हत्या में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *