झज्जर पुलिस की दोहरी कार्रवाई:ऑपरेशन ट्रेकडाउन में,अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ आरोपी पकड़ा, 2022 से फरार PO भी गिरफ्तार

झज्जर पुलिस की दोहरी कार्रवाई:ऑपरेशन ट्रेकडाउन में,अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ आरोपी पकड़ा, 2022 से फरार PO भी गिरफ्तार

झज्जर में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत झज्जर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी (PO) को भी काबू किया गया है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थाना शहर झज्जर क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभिषेक के खिलाफ पहले भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 2022 से पुलिस की पकड़ से बाहर था राकेश दूसरी कार्रवाई में स्पेशल स्टाफ ने राकेश निवासी डाबोदा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक राकेश को अदालत ने 18 जनवरी 2022 को PO घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। राकेश थाना बेरी में वर्ष 2013 में दर्ज एक मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार इस मामले में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर नकदी लूटने के आरोप हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में तीन अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत PO, बेल जंपर और अन्य वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *