ज्योति मिर्धा बोलीं- नागौर का विकास जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी:कहा- परिषद में एक व्यक्ति का नहीं, टीम का योगदान जरूरी

ज्योति मिर्धा बोलीं- नागौर का विकास जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी:कहा- परिषद में एक व्यक्ति का नहीं, टीम का योगदान जरूरी

नागौर में नई परिषद के कामकाज की शुरुआत आज सभापति संतोष टाक और उपसभापति के कार्यभार ग्रहण करने के साथ हुई। नगर परिषद परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में दोनों ने पदभार संभाला। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा समेत भाजपा के कई नेता, नवनिर्वाचित पार्षद और शहरवासी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के बाद सभापति संतोष टाक ने कहा कि शहर का विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर काम करने की बात कही। साथ ही कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी। ज्योति मिर्धा बोलीं- टीम भावना से काम करें पार्षद समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने कहा कि नगर परिषद के सभी पार्षद टीम स्पिरिट के साथ काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में नागौर को भी विकास की इस यात्रा में आगे ले जाना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी टीम का योगदान जरूरी है। सभी पार्षद आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे तो शहर के विकास को गति मिलेगी और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में मदद मिलेगी।
भाजपा नेताओं और पार्षदों की रही मौजूदगी समारोह में खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा, पूर्व विधायक मोहनराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, हुकमीचंद टाक, कृपाराम देवड़ा, पूर्व सभापति मागीलाल भाटी, पूर्व चेयरमैन विक्की सदावत, श्रीकृष्ण उपाध्याय सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *