जौनपुर में बस और स्कूल वैन की भिड़ंत:वैन सवार 6 बच्चे घायल, खून से लथपथ बच्चों को ग्रामीण लेकर भागे अस्पताल

जौनपुर में बस और स्कूल वैन की भिड़ंत:वैन सवार 6 बच्चे घायल, खून से लथपथ बच्चों को ग्रामीण लेकर भागे अस्पताल

जौनपुर में गुरुवार की सुबह में बस और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार छह बच्चे घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। यह पूरा मामला धरमपुर क्षेत्र का है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। लोगों ने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वैन में सवार थे छह बच्चे विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, दुर्घटना के समय वैन में छह बच्चे सवार थे। सभी को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, घायलों की चोटों की गंभीरता के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायल बच्चों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *