जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के खिलाफ FIR की मांग

जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के खिलाफ FIR की मांग

जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए पैलेट गन हमले और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शुक्रवार शाम 7:30 बजे से 8 बजे तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मांग की कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पैलेट गन का प्रयोग करने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। डॉ. प्रमोद सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह लाठी-डंडों और पुलिस के दुरुपयोग से छात्रों व नौजवानों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी छात्रों व युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने भी पैलेट गन का इस्तेमाल करने वालों और इसके आदेश देने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, अरुण शुक्ला, इरशाद खान राजू, फैयाज हाशमी, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, इकबाल हुसैन, मुहम्मद ताहिर, संदीप निषाद, अनीस अहमद नेता, इस्तेखारुल प्रधान, मुहम्मद इस्लाम, गौरव कुशवाहा, रोहित सोनकर, कार्तिक मौर्या और ज़ैद सिद्दीकी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *