जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

Most Runs in 2026 Calendar Year in T20I for India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के पास सूर्यकुमार यादव के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। हालांकि सूर्या का एक और रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है। बतौर भारतीय एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सूर्यकुमार यादव के नाम है लेकिन ईशान किशन इसे तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि वह दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं।

9 अर्धशतकों की रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

आपको बता दें कि भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में यह कारनामा किया था। सूर्या ने उस साल 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे और 9 अर्धशतक लगाए थे। संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। संजू और अभिषेक इस साल 8-8 अर्धशतक लगा चुके हैं और अगर वेलिंगटन में अर्धशतकी पारी खेलते हैं तो वह सूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और उसके बाद बचे हुए 2 मैचों में एक अर्धशतक और लगा लेते हैं तो वे सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी सूर्या का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। रोहित-विराट ने साल 2024 में टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। रोहित शर्मा का यह दूसरा खिताब था। इससे पहले उन्होंने 2007 में धोनी की कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अगर ईशान किशन एक भी मैच खेल लेते हैं तो वह सूर्यकुमार यादव के सबसे ज्यादा कैलेंडर ईयर में रन बनाने वाले रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ईशान किशन इस साल 35 पारियों में 36 की औसत से 1159 रन बना चुके हैं। उन्हें सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक मैच और 6 रन चाहिए। हालांकि चोट की वजह से पहले दूसरे और तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच रन औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक शतक
ईशान किशन 35 1159 36.21 171.44 7 1
अभिषेक शर्मा 36 1012 28.91 199.60 8 1
संजू सैमसन 27 784 30.15 177.37 8 0
तिलक वर्मा 32 715 37.63 153.43 5 0
श्रेयस अय्यर 23 639 33.63 150.00 2 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *