मौसम विभाग ने जोधपुर में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहने और हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। गुरुवार को भी हल्के बादल छाए लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। गुरुवार अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। अब तक 27 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 219.3 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 30.1 फीसदी कम है। 27 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 27 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

