जोधपुर में महिला पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश:काउंसलिंग करवाकर लौट रही महिला और ससुराल पक्ष में हुआ विवाद; गाड़ी में मिले हथियार

जोधपुर में महिला पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश:काउंसलिंग करवाकर लौट रही महिला और ससुराल पक्ष में हुआ विवाद; गाड़ी में मिले हथियार

जोधपुर में एक पक्षों का आपसी विवाद सड़क पर आ गया। प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष की महिला और पुरुषों पर बुधवार रात करीब 10 बजे हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला पर स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। हालांकि लोगों की भीड़ ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को रुकवा दिया।इस दौरान एक महिला के पांव में चोट भी लगी। सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर पुलिस थाने से ASI महेंद्र, गणेश जाट मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से एक खिलौनानुमा पिस्टल सहित धारदार हथियार भी मिले। पुलिस मामले में स्कार्पियो ड्राइवर सहित तीन जनों को पकड़कर थाने ले आई। महिला थाने में हुई थी काउंसलिंग जानकारी के मुताबिक- जोधपुर की रहने वाली एक महिला का पीपाड़ शहर में ससुराल है। महिला का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को जोधपुर के महिला थाने में उनकी काउंसलिंग भी की गई थी। काउंसलिंग के बाद महिला अपने पीहर पक्ष के लोगों के साथ घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान महिला के ससुराल पक्ष के लोगों का विवाद हो गया। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के परिवार वालों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। अचानक हुए इस घटनाक्रम के चलते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *