बिजली लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस को लेकर जोधपुर में मंगलवार को साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 8 बजे से 33/11 केवी मोटर मर्चेंट सब-स्टेशन के 11 केवी नेहरू पार्क फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 8 से 11:30 बजे तक नेहरू पार्क, हल्दी घाटी, आरएसएस ऑफिस, भाटी चाय, पारस ब्लड बैंक, शिवालिक कॉम्पलेक्स, रोग निदान क्षेत्र के आस-पास सुबह 8 से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

