जेपी-रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:खगड़िया में विधायक बोले-‘संघर्ष और जनसेवा हमेशा याद रहेगी’

जेपी-रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:खगड़िया में विधायक बोले-‘संघर्ष और जनसेवा हमेशा याद रहेगी’

खगड़िया के कचहरी रोड स्थित सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल समेत जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जेपी ने शुरू किया था संपूर्ण क्रांति का आंदोलन विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण और रामविलास पासवान सामाजिक न्याय और जनसरोकारों से जुड़े नेता थे। जेपी स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी और समाजवादी चिंतक थे। आजादी के बाद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने बिहार से आंदोलन शुरू किया, जो आगे चलकर संपूर्ण क्रांति के व्यापक आंदोलन में बदल गया। उनके आंदोलन ने देश में लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत किया। 6 प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री रहे पासवान विधायक ने रामविलास पासवान को सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की मुखर आवाज बताया। उन्होंने कहा कि पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहे और रेल, संचार, इस्पात, कोयला, रसायन एवं उर्वरक तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। हाजीपुर की जीत से राष्ट्रीय राजनीति में बनाई पहचान बबलू मंडल ने कहा कि 1977 में हाजीपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत के बाद रामविलास पासवान राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हुए। अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों में निर्णय लेने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें ‘राजनीति का मौसम वैज्ञानिक’ भी कहा जाता था। खगड़िया से रहा गहरा जुड़ाव विधायक ने कहा कि रामविलास पासवान का खगड़िया से गहरा जुड़ाव रहा। जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। खगड़िया के कचहरी रोड स्थित सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल समेत जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जेपी ने शुरू किया था संपूर्ण क्रांति का आंदोलन विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण और रामविलास पासवान सामाजिक न्याय और जनसरोकारों से जुड़े नेता थे। जेपी स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी और समाजवादी चिंतक थे। आजादी के बाद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने बिहार से आंदोलन शुरू किया, जो आगे चलकर संपूर्ण क्रांति के व्यापक आंदोलन में बदल गया। उनके आंदोलन ने देश में लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत किया। 6 प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री रहे पासवान विधायक ने रामविलास पासवान को सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की मुखर आवाज बताया। उन्होंने कहा कि पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहे और रेल, संचार, इस्पात, कोयला, रसायन एवं उर्वरक तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। हाजीपुर की जीत से राष्ट्रीय राजनीति में बनाई पहचान बबलू मंडल ने कहा कि 1977 में हाजीपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत के बाद रामविलास पासवान राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हुए। अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों में निर्णय लेने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें ‘राजनीति का मौसम वैज्ञानिक’ भी कहा जाता था। खगड़िया से रहा गहरा जुड़ाव विधायक ने कहा कि रामविलास पासवान का खगड़िया से गहरा जुड़ाव रहा। जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *