जुलूस ए मोहम्मदी पर दालमंडी में हुई पुष्प वर्षा:टूटे मकानों से लोगों ने बरसाए फूल, देर रात निकला था मरकजी कमेटी का जुलूस

जुलूस ए मोहम्मदी पर दालमंडी में हुई पुष्प वर्षा:टूटे मकानों से लोगों ने बरसाए फूल, देर रात निकला था मरकजी कमेटी का जुलूस

वाराणसी में पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से मदहे सहाबा का जुलूस निकाला जा रहा है। इसके पहले 25 अगस्त की रात बेनियाबाग स्थित नावेद काम्प्लेक्स के पास से मरकजी यौमुन्नबी कमेटी द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस देर रात दालमंडी में पहुंचा तो यहां टूटे मकानों में रह रहे लोगों ने जुलूस पर फूल बरसाए। इस दौरान सरकार की आमाद मरहबा का नारा गूंजता रहा। नावेद कॉम्प्लेक्स से रात 11 बजे उठा जुलूस मरकजी यौमुन्नबी कमेटी का कदीमी जुलूस मंगलवार की रात 11 बजे नावेद काम्प्लेक्स के पास से निकाला गया। जुलूस में कई अंजुमनों ने नातिया कलाम पढ़ा। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ हड़हा, नया चौक, गुदड़ी बाजार, दालमंडी, खजूर वाली मस्जिद, नई सड़क, बेनियाबाग होते हुए वापस नावेद काम्प्लेक्स पर अल सुबह खत्म हुआ। दालमंडी में हुई पुष्प वर्षा मरकजी कमेटी यह जुलूस जब पूर्व मंत्री शकील अहमद बबलू के नेतृत्व में दालमंडी में पहुंचा तो यहां के रहने वालों ने अपने टूटे मकानों से पुष्प वर्षा की। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को सम्मान भी किया। इस दौरान आदिल शेख ने कहा – पैगंबर साहब के जन्म आज पूरी दुनिया में ख़ुशी की लहर है। दालमंडी में भी सरकार की आमद का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में जुलूस जब दालमंडी पहुंचा तो यहां घरों में मौजूद औरतों ने फूलों की बारिश की। पूरे इलाके में की गई सजावट बारावफात के मौके पर पूरे नई सड़क, बेनियाबाग और दालमंडी में सजावट की गयी है। जिससे पूरा नजारा अद्भुत नजर आ रहा है। वाराणसी के नई सड़क, दालमंडी इलाके में जुलूस और सजावट की तस्वीरें …

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *