जीडी गोयनका स्कूल में डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग का आयोजन:चिकित्सकों ने परिवार के साथ कोर्ट पर दिखाया दमखम, पिता-पुत्र, माता-पुत्र में हुए मुकाबले

जीडी गोयनका स्कूल में डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग का आयोजन:चिकित्सकों ने परिवार के साथ कोर्ट पर दिखाया दमखम, पिता-पुत्र, माता-पुत्र में हुए मुकाबले

आगरा में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के चिकित्सकों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन की खास बात यह रही कि चिकित्सकों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी बैडमिंटन कोर्ट पर मुकाबले खेले। पिता-पुत्र, पिता-पुत्री, माता-पुत्र और माता-पुत्री जैसी श्रेणियों ने प्रतियोगिता को खास बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित रावत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. आलोक गुप्ता और डॉ. अशांक गुप्ता सहित अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय की बैडमिंटन अकादमी की सराहना करते हुए कहा कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने के लिए विद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग का उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या के बीच चिकित्सकों को खेल, फिटनेस और परिवार के साथ आनंदमय समय बिताने का अवसर देना है। इस तरह के आयोजन स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को अतिथियों ने ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया। ये रहे प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता
पिता-पुत्र वर्ग में डॉ. मधुर चौहान और ऋषित चौहान विजेता रहे, जबकि डॉ. अशांक गुप्ता और तनाश गुप्ता उपविजेता बने। पुरुष युगल वर्ग में डॉ. राजीव चुघ और डॉ. अविनाश कुमार ने खिताब जीता। डॉ. नमन शर्मा और डॉ. प्रखर तिवारी उपविजेता रहे।
मिश्रित युगल वर्ग में डॉ. कोमल बंदेजिया और डॉ. प्रखर तिवारी विजेता बने, जबकि डॉ. पुनीत श्रीवास्तव और डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव को उपविजेता का स्थान मिला। माता-पुत्र वर्ग में डॉ. स्मिता राघव और ऋषित चौहान ने जीत दर्ज की। डॉ. अमृता सिंह और अरमान सिंह उपविजेता रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *