जींद- रोहतक रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला शव:बदबू आने पर पता चला; दाईं टांग में मिली रॉड; ओवरडोज से मौत की आशंका

जींद- रोहतक रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला शव:बदबू आने पर पता चला; दाईं टांग में मिली रॉड; ओवरडोज से मौत की आशंका

जींद- रोहतक रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। डेडबॉडी 10 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसे जानवरों ने नौच रखा था। पड़ोसियों को बदबू आने के बाद इसका पता चला। मृतक की दाईं टांग में रॉड लगी हुई है तथा जेब में 50 रुपए और फोयल पेपर मिला है। किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं मिले। प्रारंभमिक जांच में मौत नशे की ओवरडोज से होना माना जा रहा है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अजमेर बस्ती व बिशनपुरा के बीच मिला जानकारी के अनुसार शव रेलवे लाइन के पास अजमेर बस्ती और बिशनपुरा के बीच झाड़ियों में पड़ा मिला। बदबू आने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां एक शव पड़ा मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से 50 रुपए का नोट और फोयल पेपर के सिवाय कोई दस्तावेज नहीं मिला। रॉइट लैग में सक्रूय लगे मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि एक्सीडेंट के बाद रॉड लगाई गई होगी। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। नहीं मिले चोट के निशान जांच अधिकारी कबीर ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले है। शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। राइड लैग में स्क्रयू मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण तो पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ओवरडोज लग रहा है। सफेद कलर की काली चेक में शर्ट डाले हुए हैं कमर में ग्रे कलर की जींस की पेंट उसके नीचे ग्रे कलर का अंडरवियर पहने हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *