जींद में घर के बाहर से महिला के चेन झपटी:मोटरसाइकिल सवारों ने सेना के JCO की पत्नी से पता पूछने के बहाने की वारदात

जींद में घर के बाहर से महिला के चेन झपटी:मोटरसाइकिल सवारों ने सेना के JCO की पत्नी से पता पूछने के बहाने की वारदात

जींद के नरवाना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक महिला के गले से लॉकेट झपटकर फरार हो गए। आरोपियों ने सेना के जेसीओ की पत्नी से पहले किसी का पता पूछा, उठते समय गले से लॉकेट झपट लिया। कानों की बालियां भी तोड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जैसे ही जेसीओ व आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपी लॉकेट के साथ बाइक पर मोके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद नरवाना शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उद्यमपुर में पोस्टिड पति नरवाना के सुभाष नगर निवासी हेमलता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पति बलबीर सिंह सेना में जेसीओ हैं। फिलहाल उद्यमपुर में पोस्टिड है तथा छुट्‌टी पर घर आए हुए हैं। सोमवार दोपहर वह घर के बाहर गली में बाजरा साफ कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने मुझसे सुनार का घर पूछा। जब कहा कि यहां कोई सुनार नहीं है। जब मैं खड़ी होने लगी तो पीछे बैठे युवक ने मेरे गले से लॉकेट झपट लिया। इसके बाद कानों से बाली तोड़ने के लिए झपटा मारा। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे पति- बेटा व आसपास के लोग बाहर आए। जिससे आरोपी बाली तो नहीं तोड़ पाए, परंतु लॉकेट के साथ मोटरसाइकि के साथ फरार हो गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस हेमतला ने बताया कि उसका लॉकेट एक तोला का था। जिसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *