जिला परिषद के लिए 39, पंचायत-समिति के लिए 187 फॉर्म:समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, नामांकन भरने का अंतिम दिन कल

जिला परिषद के लिए 39, पंचायत-समिति के लिए 187 फॉर्म:समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, नामांकन भरने का अंतिम दिन कल

झालावाड़ में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन भरे गए। मिनी सचिवालय में दिनभर उम्मीदवारों का आना-जाना लगा रहा, जहां कांग्रेस और बीजेपी के जिलाध्यक्ष समेत समर्थक मौजूद थे। ग्रामीण महिलाएं भी बड़ी संख्या में नामांकन भरने पहुंचीं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 39 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 187 नामांकन जमा हुए, जिनमें अकलेरा से 27, भवानीमंडी से 61, डग से 88 और मनोहरथाना से 11 शामिल हैं। पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन 13 अक्टूबर, मंगलवार है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मंगलवार को भी नामांकन भरे जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *