जियो के IPO को SEBI की मंजूरी:सोना 1,192 महंगा हुआ, ₹1.60 लाख पहुंचा, पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं

जियो के IPO को SEBI की मंजूरी:सोना 1,192 महंगा हुआ, ₹1.60 लाख पहुंचा, पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं

कल की बड़ी खबर जियो की कीमत से जुड़ी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल और टेलीकॉम ब्रांच, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। वहीं, 28 अगस्त को सोने की कीमतों में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,192 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए हो गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. जियो के IPO को SEBI की मंजूरी: 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी, बाजार में आएगा सबसे बड़ा IPO रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल और टेलीकॉम ब्रांच, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। SEBI ने आज 28 अगस्त को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ऑफिशियल पोर्टल पर भी जियो के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस का स्टेटस ‘अप्रूव्ड’ दिखाने लगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना आज 1,192 महंगा हुआ, ₹1.60 लाख पहुंचा: चांदी ₹4,392 बढ़कर ₹2.44 लाख किलो पर आई रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सोने की कीमतों में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,192 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 4,392 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर 77,265 पर बंद: निफ्टी में 85 अंक की तेजी रही, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में 28 अगस्त को बढ़त रही। सेंसेक्स 331 अंक की तेजी के साथ 77,265 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 85 अंक की तेजी रही, ये 24,176 पर बंद हुआ। IT और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मंथली इनकम अकाउंट से हर महीने ₹9,250 तक की कमाई: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा, जानें इसकी खास बातें अगर आप अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *