जिंद बाबा के पुजारी की सांप के काटने से मौत:3 सालों से मंदिर में सेवा दे रहे थे; परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

जिंद बाबा के पुजारी की सांप के काटने से मौत:3 सालों से मंदिर में सेवा दे रहे थे; परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में सांप के काटने से जिंद बाबा मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल पहुंचने के बाद सुबह करीब 5 बजे तक बाबा को इलाज नहीं मिला और न ही समय पर जरूरी इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही को मौत की वजह बताया है। घटना मुकंदरा स्थित जिंद बाबा की बावड़ी की है। यहां कुटिया में पुजारी राधेश्याम बाबा रहते थे। पुजारी के भतीजे राम अवतार मीणा ने बताया कि रात करीब 12 बजे बाबा को रसेल वाइपर सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद बाबा के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोग जाग गए और उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *