जालोर-बागरा फोरलेन पर चुनावी-ड्यूटी के बीच डिवाइडर तोड़कर कट बनाया:एफआईआर के बाद भी नहीं रुकी तोड़फोड़; हादसों में चार लोगों की हो चुकी मौत

जालोर-बागरा फोरलेन पर चुनावी-ड्यूटी के बीच डिवाइडर तोड़कर कट बनाया:एफआईआर के बाद भी नहीं रुकी तोड़फोड़; हादसों में चार लोगों की हो चुकी मौत

जालोर-बागरा फोरलेन पर अवैध कट बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सड़क और डिवाइडर का निर्माण पूरा होने के बाद इन दिनों रोड लाइट लगाने का काम चल रहा है। इसी बीच 9 सितंबर को नगर परिषद चुनाव के मतदान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में लॉ कॉलेज से करीब 270 मीटर आगे जेसीबी से डिवाइडर तोड़कर नया कट बना दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर का हिस्सा तोड़ने के बाद मलबा भी मौके से हटा दिया गया। इसके बाद टूटे हिस्से पर बालू-मिट्टी डाल दी गई, ताकि तोड़फोड़ के निशान आसानी से दिखाई नहीं दें। यह पूरा काम दिनदहाड़े हुआ, लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दरअसल, 9 सितंबर को जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में मतदान चल रहा था। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस प्रशासन चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे। इसी व्यस्तता का फायदा उठाकर जेसीबी से डिवाइडर तोड़ दिया गया। जिसका वीडियों अब सामने आया हैं। फोरलेन पर पहले से करीब 40 अवैध कट बने हुए हैं। एफआईआर के बाद भी नहीं रुकी तोड़फोड़ जालोर-बागरा फोरलेन पर इससे पहले भी डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन इसके बावजूद तोड़फोड़ नहीं रुकी। अवैध कटों के कारण अब तक हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले भी रात के समय एक कट से यू-टर्न ले रही कार को पीछे से आई दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। लगातार हादसों के बावजूद जिम्मेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एक्सईएन बोले- जांच कराकर एफआईआर देंगे जालोर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन शंकरलाल सुथार ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं हैं। मामले का पता करवाता हूं। हमने पहले भी डिवाइडर तोड़ने को लेकर एफआईआर दी है। यदि वास्तव में डिवाइडर तोड़ा गया है तो एक और एफआईआर दर्ज कराएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *