जालंधर लाडोवाली रोड पर लुटरों ने कार तोड़ी:अंदर कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े, पुलिस CCTV खंगाल रही

जालंधर लाडोवाली रोड पर लुटरों ने कार तोड़ी:अंदर कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े, पुलिस CCTV खंगाल रही

जालंधर शहर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर देर रात 10 बजे के करीब बदमाशों की गुंडागर्दी और चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है।
अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता का हाल जानने आए परिवार की पार्क की हुई गाड़ी में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ईंटें मारकर बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुर्य एन्क्लेव निवासी अर्चित ने बताया कि उनके पिता यूटीआई (UTI) की समस्या के कारण सागर अस्पताल में भर्ती हैं। देर रात करीब 9:40 बजे वह अपनी मां के साथ अस्पताल आए थे। अस्पताल के अंदर पार्किंग की जगह न होने के कारण उन्होंने अपनी कार (PB 08 CH 0194) पास की गली में पार्क कर दी थी।
पीड़ित ने कहा कि हम कड़ी मेहनत की कमाई से गाड़ी या कोई सामान खरीदते हैं। शहर में अपराध बढ़ रहा है और आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। चोरी में नाकाम रहे तो कार पर बरसाईं ईंटें पीड़ित के अनुसार, करीब दो घंटे बाद जब वे अस्पताल से बाहर आए तो कार की हालत देखकर हैरान रह गए। गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और अंदर ईंटें पड़ी थीं। पास में ही स्थित केआर कांटा पर मौजूद एक चश्मदीद बच्चे ने बताया कि बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए थे। उन्होंने पहले गाड़ी खोलकर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन कार में दो चादरों के अलावा कोई कीमती सामान नहीं था। चोरी में नाकाम रहने पर बदमाशों ने गुस्से में आकर ईंटें मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर (PCR) टीम ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *