जालंधर के लाडोवाली रोड की मार्केट एसोसिएशन ने मां की चौकी और जागराता करवाया। 10 और 11 अक्टूबर की रात को हुए जगराते में कृष्णा खन्ना और प्रवीन लक्की ने अपनी हाजिरी लगाई। दोनों सिंगर ने मां के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को खूब नचाया।
जागराते में प्रीत नगर, रणजीत नगर, संत नगर सहित आस-पास के मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने हाजिरी लगाई और माथा टेका। इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन एक्स काउंसलर सुरेश मरवाहा और प्रेसीडेंट मेडिकल स्टोर संचालक मनविंदर सिंह खैहरा ने कहा कि उनकी तरफ से हर साल माता रानी की चौकी करवाई जाती है।
इस बार 10-11 अक्टूबर की रात को चौकी करवाई गई जिसमें इलाके से बड़ी संख्या में संगत पहुंची और माता रानी के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया।
पहले नवरात्र के उलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश से माता रानी की ज्योति लाई गई। ज्योति को जगराते की समाप्ति के दूसरे दिन प्रीत नगर मोहल्ले में घुमाया गया और लोगों ने घर-घर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
देखें जगराते के फोटो-VIDEO जगराते में शहर की राजनीति सख्शियतों ने भी टेका माथा
खैहरा ने बताया कि जागरण में जहां आम लोगों ने हाजिरी लगाई वहीं पर शहर के गण्मान्य लोगों सहित राजनीतिक सख्शियतों ने भी माथा टेका। यहां पर चीफ गेस्ट के रूप में जालंधर सेंट्रल से पूर्व भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व मेयर राकेश राठौर, आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर विनीत धीर, शीतल विज,जालंधर सेंट्रल से ही कांग्रेस काउंसलर शैरी चड्ढा, अजय कुमार, जालंधर नार्थ से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, काउंसलर हरजीत, कांउसलर ढंड, अमरजीत अमरी आदि ने पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। सभी चीफ गेस्ट का एसोसिएशन की तरफ से स्वागत किया गया और उनको सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एसोशिएशन की तरफ से सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गुरदर्शन सिंह सैनी, जनरल सेक्रेटरी जसप्रीत थांडी, श्रीपाल, खजांची राकेश कालिया, मुकेश कालिया, कुलविंदर सिंह और संजीव विज ने अपनी सेवाएं निभाईं।

