मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड स्थित जारंग राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति और समस्त महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. पयोली के निर्देशन में किया गया। इस दौरान बर्सर डॉ. अर्धेंदु सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे। सांस्कृतिक समिति के कार्यों की देखरेख डॉ. ज्योति रानी, डॉ. विशाल तिवारी और सुश्री अंजू प्रकाश कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, शहजहाँ खातून, वंदना कुमारी, अनीता कुमारी, शालू कुमारी, सविता कुमारी, नविता कुमारी, इंद्रासन कुमारी, साधना कुमारी, सोनम कुमारी, रिंकू कुमारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, जीतू कुमार, राजेश कुमार एवं नंदन कुमार सहित कई छात्रों ने हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. पयोली और उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। तैयार किए गए पोस्टर और स्लोगन को 15 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड स्थित जारंग राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति और समस्त महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. पयोली के निर्देशन में किया गया। इस दौरान बर्सर डॉ. अर्धेंदु सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे। सांस्कृतिक समिति के कार्यों की देखरेख डॉ. ज्योति रानी, डॉ. विशाल तिवारी और सुश्री अंजू प्रकाश कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, शहजहाँ खातून, वंदना कुमारी, अनीता कुमारी, शालू कुमारी, सविता कुमारी, नविता कुमारी, इंद्रासन कुमारी, साधना कुमारी, सोनम कुमारी, रिंकू कुमारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, जीतू कुमार, राजेश कुमार एवं नंदन कुमार सहित कई छात्रों ने हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. पयोली और उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। तैयार किए गए पोस्टर और स्लोगन को 15 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


