‘जाको राखे सइयां मार सके न कोइ, एमी विर्क पर हुआ जानलेवा हमला! पहले भी निशाना बन चुके हैं कई सितारे

‘जाको राखे सइयां मार सके न कोइ, एमी विर्क पर हुआ जानलेवा हमला! पहले भी निशाना बन चुके हैं कई सितारे

Ammy Virk Firing In Canada: मनोरंजन इंडस्ट्री से बेहद बड़ी खबर आ रही है। पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। 5 सितंबर की देर रात ‘यूनिटी टूर’ शो के बाद मैक्कलम रोड पर हुई इस सनसनीखेज वारदात में हमलावरों ने काफिले की एक लग्जरी गाड़ी को निशाना बनाते हुए करीब 7 राउंड गोलियां दागीं। गनीमत यह रही कि गाड़ी बुलेटप्रूफ थी, जिसके चलते एमी विर्क और उनके साथ मौजूद टीम के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, इससे पहले भी फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। 

एमी विर्क पर चली 7 राउंड गोलियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमी विर्क का कनाडा के एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने काफिले के साथ जैसे ही निकले, रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड पर अचानक एक गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने उनके काफिले की गाड़ी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेज रफ्तार गाड़ी से मौके से फरार हो गए। गोलियां बुलेटप्रूफ शीशों और बॉडी पर लगीं, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके की नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक टारगेटेड हमला था। 

फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की गाड़ी और उनके भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके। हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से किसी खास गैंग या फिरौती के एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कनाडा में पहले भी निशाने पर रहे हैं पंजाबी सितारे

यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में किसी मशहूर पंजाबी कलाकार पर हमला हुआ है। इससे पहले सितंबर 2024 में मशहूर गायक एपी ढिल्लों के वैंकूवर वाले घर के बाहर गोलीबारी और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई थी। 

वहीं, नवंबर 2023 में अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर फायरिंग की गई थी। इसके अलावा गायक करण औजला ने भी कनाडा में अपने ऊपर 6 बार जानलेवा हमले और फिरौती की धमकियां मिलने की बात कबूली थी, जिसके बाद उन्होंने दुबई शिफ्ट होने का फैसला किया था।

अब सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं और एमी विर्क को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं। लोग भगवान का शुक्रिया अदा कर कह रहे हैं। उनका कहना है कि ‘जाको राखे सइयां मार सके न कोइ। वहीं कई सिंगर के ठीक होने की दुआ कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *