जहानाबाद में राष्ट्रीय विरासत बराबर गुफाओं को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को “जीरो लिटर बराबर” अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने स्वयं इस अभियान का नेतृत्व किया और सफाई कार्य में हिस्सा लिया। उन्होंने हाथ में दस्ताने पहनकर कचरा उठाया और उसे डस्टबिन में डाला। इस अभियान में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एवं गाइड, ग्राम रक्षा दल के जवान, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और गणमान्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का आनंद लेने की अपील इस दौरान लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि बराबर गुफाएं केवल जहानाबाद या बिहार की नहीं, बल्कि देश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय विरासत हैं। इन्हें स्वच्छ और संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि “जीरो लिटर बराबर” अभियान केवल एक दिन की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में स्थायी सोच विकसित करना है ताकि बराबर हमेशा स्वच्छ और सुंदर रहे। उन्होंने जिलेवासियों और बराबर आने वाले पर्यटकों से अपील की कि वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का आनंद लें, लेकिन परिसर में प्लास्टिक, बोतल, रैपर या किसी भी प्रकार का कचरा न फैलाएं। “ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे” का संकल्प कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं विरासत संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से “ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे” का संकल्प लेने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह विरासत हमें अपने पूर्वजों से मिली है और इसे उसी गरिमा के साथ आने वाली पीढ़ियों को सौंपना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भागीदारी से अभियान के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रयासों को स्थायी रूप दिया जा सकता है। अंत में, डीएम ने अभियान में शामिल सभी स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, जवानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानाबाद में राष्ट्रीय विरासत बराबर गुफाओं को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को “जीरो लिटर बराबर” अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने स्वयं इस अभियान का नेतृत्व किया और सफाई कार्य में हिस्सा लिया। उन्होंने हाथ में दस्ताने पहनकर कचरा उठाया और उसे डस्टबिन में डाला। इस अभियान में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एवं गाइड, ग्राम रक्षा दल के जवान, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और गणमान्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का आनंद लेने की अपील इस दौरान लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि बराबर गुफाएं केवल जहानाबाद या बिहार की नहीं, बल्कि देश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय विरासत हैं। इन्हें स्वच्छ और संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि “जीरो लिटर बराबर” अभियान केवल एक दिन की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में स्थायी सोच विकसित करना है ताकि बराबर हमेशा स्वच्छ और सुंदर रहे। उन्होंने जिलेवासियों और बराबर आने वाले पर्यटकों से अपील की कि वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का आनंद लें, लेकिन परिसर में प्लास्टिक, बोतल, रैपर या किसी भी प्रकार का कचरा न फैलाएं। “ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे” का संकल्प कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं विरासत संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से “ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे” का संकल्प लेने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह विरासत हमें अपने पूर्वजों से मिली है और इसे उसी गरिमा के साथ आने वाली पीढ़ियों को सौंपना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भागीदारी से अभियान के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रयासों को स्थायी रूप दिया जा सकता है। अंत में, डीएम ने अभियान में शामिल सभी स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, जवानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

