गुमला| शहर के जशपुर रोड में काली मंदिर के समीप जिला प्रशासन द्वारा निर्मित वेंडिंग मार्केट शोपीस और पैसे की बर्बादी बनकर रह गया है। इसी साल करीब 80 लाख की लागत से मार्केट बनाकर छोड़ दिया गया है। जून में बने इस मार्केट का उद्घाटन तक नहीं हो सका है। हाल यह है कि यहां दैनिक जरूरत की सामग्री नहीं बिकती। असामाजिक तत्वों की मौजूदगी रहती है। यदि जल्द इसका उपयोग नहीं हुआ, तो मार्केट के संसाधन टूटने लगेंगे। वे जर्जर होने लगेंगे। इस निर्माण की कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग, विशेष प्रमंडल है। फोटो व कंटेंट : गुड्डू चौरसिया गुमला| शहर के जशपुर रोड में काली मंदिर के समीप जिला प्रशासन द्वारा निर्मित वेंडिंग मार्केट शोपीस और पैसे की बर्बादी बनकर रह गया है। इसी साल करीब 80 लाख की लागत से मार्केट बनाकर छोड़ दिया गया है। जून में बने इस मार्केट का उद्घाटन तक नहीं हो सका है। हाल यह है कि यहां दैनिक जरूरत की सामग्री नहीं बिकती। असामाजिक तत्वों की मौजूदगी रहती है। यदि जल्द इसका उपयोग नहीं हुआ, तो मार्केट के संसाधन टूटने लगेंगे। वे जर्जर होने लगेंगे। इस निर्माण की कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग, विशेष प्रमंडल है। फोटो व कंटेंट : गुड्डू चौरसिया

