जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा:बच्चों ने खराब खाने और पानी की समस्या पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम बोले- ऑल इज वेल

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा:बच्चों ने खराब खाने और पानी की समस्या पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम बोले- ऑल इज वेल

सीतापुर के विकासखंड ऐलिया के ग्राम हरधौरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के अपनी मांगों पर विरोध प्रदर्शन और हंगामे की सूचना पर प्रशासन ने हड़कंप मच गया। हंगामे की सूचना डीएम राजा गणपति आर तुरन्त मौके पर पहुंचे। छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताते हुए अधिकारियों से जिलाधिकारी से सीधे वार्ता कराने की मांग की। कुछ छात्रों के हॉस्टल के कमरे में खुद को बंद कर विरोध जताने की भी जानकारी सामने आई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्रों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखीं। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रों से सीधे वार्ता कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। छात्रों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि रात के समय पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है। इमरजेंसी में फ्रेश होने या पानी पीने के लिए उन्हें करीब 100 से 200 मीटर दूर स्थित नल तक जाना पड़ता है। रसोइया को आवश्यक निर्देश दिए गए छात्रों का आरोप है कि बरसात के समय रात के अंधेरे में वहां कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवरों के साथ ही सांप निकलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा छात्रों ने खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए भोजन में बाल मिलने का आरोप लगाया। वहीं जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि विद्यालय का उनके द्वारा रूटीन निरीक्षण किया गया है। इस दौरान बच्चों से बातचीत कर शिक्षकों के साथ बैठकर खाना खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। साथ ही रसोईघर में साफ-सफाई को लेकर रसोइया को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से छात्रों की शिकायतों को सुनकर विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की बात कही गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *