जयपुर में DPS स्कूल की कैंटिन पर छापा:लाइसेंस लेकर बेकरी आइटम बनाने की यूनिट खोली; वेज के साथ नॉनवेज प्रोडेक्ट बना कर रहे थे सप्लाई

जयपुर में DPS स्कूल की कैंटिन पर छापा:लाइसेंस लेकर बेकरी आइटम बनाने की यूनिट खोली; वेज के साथ नॉनवेज प्रोडेक्ट बना कर रहे थे सप्लाई

जयपुर में फूड सेफ्टी टीम ने आज अजमेर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल की कैं​टिन पर छापा मारा और वहां अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की। इस स्कूल में मैस केंटिन संचालन का लाइसेंस था। लेकिन मौके पर ​बेकरी प्रोडेक्ट्स की यूनिट लगाकर वहां से वेज और नॉनवेज प्रोडेक्ट तैयार करके जयपुर शहर में अलग-अलग आउटलेट पर सप्लाई किए जा रहे थे। जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- भांकरोटा स्थित धारव पब्लिक स्कूल (डी पी एस) में कैंटीन संचालन के लिए लाइसेंस लिया था, लेकिन मौके पर कैंटिन के अलावा बेकरी प्रोडेक्ट की यूनिट लगा ली। जहां वेज और नॉनवेज बेकरी आइटम तैयार करके उन्हें जयपुर शहर में अलग-अलग आउटलेट्स पर सप्लाई किया जा रहा था। डॉ. मित्तल ने बताया- कैंटिन चलाने वाले संचालन ने न तो बेकरी प्रोडेक्ट मैन्युफेक्चरिंग का लाइसेंस लिया और न ही नॉनवेज रखने, बेचने का। टीम ने जब मौके पर विजीट की तो डीप फ्रिज में काफी मात्रा में फ्रोजन नॉन वेज रखा था, जिससे नॉनवेज बेकरी प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे थे। कैंटीन में मोमोज,पास्ता,नूडल्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड तैयार कर विद्यार्थियों को विक्रय किए जा रहे थे। मौके पर मौजूद मैनेजर राकेश गुप्ता को पाबंद करते हुए नॉनवेज बेकरी प्रोडक्ट्स और जंक फूड की मैन्युफैक्चरिंग तत्काल प्रभाव से बंद करवाई। साथ ही मौके पर पनीर और यूज्ड कुकिंग ऑयल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *