विद्याधर नगर इलाके में बुधवार देर रात साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी की करीब 2 किलोमीटर तक आग और धूआं दिखाई दिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 5 घंटे में पाया आग पर काबू आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए सात दमकल की गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

