जमुई जिले के झाझा प्रखंड में उलाय नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने 10 साथियों के साथ नदी में गया था। घटना बुधवार को हुई और करीब 24 घंटे बाद गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने उसका शव नदी से निकाला। मृतक की पहचान खीरीपरस गांव निवासी वाल्मीकि पासवान के 19 साल के बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष की मां शकुंतला देवी ने पड़ोसी अभिमन्यु कुमार और उनके जीजा पर साजिश के तहत बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. गायब करने की दी थी धमकी – मां पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी कर शव को गुरुवार शाम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। शकुंतला देवी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले अभिमन्यु कुमार और उनके जीजा ने आशीष को फोन पर धमकी दी थी। उन्होंने आशीष से कहा था कि वह उनकी साली से फोन पर बात न करे। आशीष ने बताया था कि वह बात नहीं कर रहा है और उसने अपना मोबाइल भी दिखाया था। उसकी साली की शादी भी हो चुकी थी। मां के मुताबिक, आशीष के बात न करने का सबूत दिखाने के बावजूद उसे गायब करने की धमकी दी गई थी। नदी में डुबोकर मार डालने का आरोप धमकी मिलने के बाद उन्होंने गांव के चौकीदार और कुछ ग्रामीणों से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। शकुंतला देवी का आरोप है कि धमकी के बाद एक साजिश के तहत उनके बेटे को घर से बुलाया गया और नहाने के बहाने ले जाकर नदी में डुबोकर मार डाला गया। जब आशीष घर नहीं लौटा और उसके साथ गए बाकी युवक भी वापस आ गए, तो उनसे पूछताछ की गई। शुरुआत में किसी ने आशीष के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की, तब जाकर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने नदी से आशीष का शव बरामद किया। झाझा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है, पुलिस गंभीरता से मामले को जांच कर रही है। जमुई जिले के झाझा प्रखंड में उलाय नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने 10 साथियों के साथ नदी में गया था। घटना बुधवार को हुई और करीब 24 घंटे बाद गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने उसका शव नदी से निकाला। मृतक की पहचान खीरीपरस गांव निवासी वाल्मीकि पासवान के 19 साल के बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष की मां शकुंतला देवी ने पड़ोसी अभिमन्यु कुमार और उनके जीजा पर साजिश के तहत बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. गायब करने की दी थी धमकी – मां पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी कर शव को गुरुवार शाम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। शकुंतला देवी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले अभिमन्यु कुमार और उनके जीजा ने आशीष को फोन पर धमकी दी थी। उन्होंने आशीष से कहा था कि वह उनकी साली से फोन पर बात न करे। आशीष ने बताया था कि वह बात नहीं कर रहा है और उसने अपना मोबाइल भी दिखाया था। उसकी साली की शादी भी हो चुकी थी। मां के मुताबिक, आशीष के बात न करने का सबूत दिखाने के बावजूद उसे गायब करने की धमकी दी गई थी। नदी में डुबोकर मार डालने का आरोप धमकी मिलने के बाद उन्होंने गांव के चौकीदार और कुछ ग्रामीणों से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। शकुंतला देवी का आरोप है कि धमकी के बाद एक साजिश के तहत उनके बेटे को घर से बुलाया गया और नहाने के बहाने ले जाकर नदी में डुबोकर मार डाला गया। जब आशीष घर नहीं लौटा और उसके साथ गए बाकी युवक भी वापस आ गए, तो उनसे पूछताछ की गई। शुरुआत में किसी ने आशीष के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की, तब जाकर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने नदी से आशीष का शव बरामद किया। झाझा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है, पुलिस गंभीरता से मामले को जांच कर रही है।

