सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर गांव में 42 साल के बिल्डर रंजीत राय पर हमला हुआ। बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। रंजीत राय को 5 गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत राय कठौर गांव के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले हैं। वह पुणे में मकान बनाने की ठेकेदारी करते हैं। परिजनों ने बताया कि रंजीत 28 अगस्त को ही पुणे से गांव लौटे थे। गांव में 22 कट्ठा जमीन को लेकर करीब चार साल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पत्नी ने दूर के दामाद पर लगाया आरोप घायल रंजीत राय की पत्नी ने आरोप लगाया कि हमले की साजिश उनके दूर के दामाद ने साथियों के साथ मिलकर रची। पत्नी के मुताबिक, जमीन को लेकर विवाद भी इन्हीं लोगों से चल रहा था। घटना के वक्त चार बदमाश बाइक से पहुंचे और रंजीत पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए। पांच गोलियां लगने से मचा हड़कंप फायरिंग की घटना के बाद कठौर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रंजीत राय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शुरू की छापेमारी, आरोपी की तलाश पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जमीन विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है। पुलिस घायल रंजीत राय के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों ने संजीत राय का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर गांव में 42 साल के बिल्डर रंजीत राय पर हमला हुआ। बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। रंजीत राय को 5 गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत राय कठौर गांव के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले हैं। वह पुणे में मकान बनाने की ठेकेदारी करते हैं। परिजनों ने बताया कि रंजीत 28 अगस्त को ही पुणे से गांव लौटे थे। गांव में 22 कट्ठा जमीन को लेकर करीब चार साल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पत्नी ने दूर के दामाद पर लगाया आरोप घायल रंजीत राय की पत्नी ने आरोप लगाया कि हमले की साजिश उनके दूर के दामाद ने साथियों के साथ मिलकर रची। पत्नी के मुताबिक, जमीन को लेकर विवाद भी इन्हीं लोगों से चल रहा था। घटना के वक्त चार बदमाश बाइक से पहुंचे और रंजीत पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए। पांच गोलियां लगने से मचा हड़कंप फायरिंग की घटना के बाद कठौर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रंजीत राय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शुरू की छापेमारी, आरोपी की तलाश पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जमीन विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है। पुलिस घायल रंजीत राय के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों ने संजीत राय का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

