जमीन सौदे में 16 लाख रुपए हड़पने का आरोप:किशनगंज में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज, सुलहनामा लिखकर राशि लौटाने की बात की थी स्वीकार

जमीन सौदे में 16 लाख रुपए हड़पने का आरोप:किशनगंज में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज, सुलहनामा लिखकर राशि लौटाने की बात की थी स्वीकार

किशनगंज में जमीन की खरीद-बिक्री में साझेदारी के दौरान 16 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। भगत टोली रोड निवासी निशान सिंह ने धर्मगंज निवासी सतनाम सिंह के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। निशान सिंह ने सतनाम सिंह पर दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। निशान सिंह ने बताया कि उन्होंने सतनाम सिंह के साथ मिलकर उत्तम चौहान की जमीन खरीदने के लिए 18 दिसंबर 2023 को 39 लाख रुपए में बयाना किया था। जमीन खरीद के लिए दोनों ने मिलकर उत्तम चौहान को किस्तों में 21.94 लाख रुपये का भुगतान भी किया था। दोनों ने जमीन को बेचने का किया प्रयास भुगतान की गई राशि का हिसाब रसीद और निजी डायरी में दर्ज किया जाता था। बाद में दोनों ने उक्त जमीन को संयुक्त रूप से बेचने का प्रयास किया और कुछ लोगों से बयाना भी लिया, लेकिन बाद में सौदा रद्द कर राशि वापस कर दी गई। इसके बाद, जमीन के स्वामित्व को लेकर जानकारी मिलने पर उत्तम चौहान के साथ किया गया मूल सौदा भी रद्द कर दिया गया। पीड़ित निशान सिंह के अनुसार, अन्य जमीनों के संयुक्त कारोबार का हिसाब 18 मई 2025 को किया गया। इस हिसाब में उनके हिस्से के 16 लाख रुपए सतनाम सिंह के जिम्मे निकले। 16 लाख रुपए नहीं किए वापस निशान सिंह ने बताया कि 18 जून 2025 को सतनाम सिंह ने कथित रूप से इकरारनामा सह सुलहनामा लिखकर राशि लौटाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन 16 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के बाद ही इस मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। किशनगंज में जमीन की खरीद-बिक्री में साझेदारी के दौरान 16 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। भगत टोली रोड निवासी निशान सिंह ने धर्मगंज निवासी सतनाम सिंह के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। निशान सिंह ने सतनाम सिंह पर दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। निशान सिंह ने बताया कि उन्होंने सतनाम सिंह के साथ मिलकर उत्तम चौहान की जमीन खरीदने के लिए 18 दिसंबर 2023 को 39 लाख रुपए में बयाना किया था। जमीन खरीद के लिए दोनों ने मिलकर उत्तम चौहान को किस्तों में 21.94 लाख रुपये का भुगतान भी किया था। दोनों ने जमीन को बेचने का किया प्रयास भुगतान की गई राशि का हिसाब रसीद और निजी डायरी में दर्ज किया जाता था। बाद में दोनों ने उक्त जमीन को संयुक्त रूप से बेचने का प्रयास किया और कुछ लोगों से बयाना भी लिया, लेकिन बाद में सौदा रद्द कर राशि वापस कर दी गई। इसके बाद, जमीन के स्वामित्व को लेकर जानकारी मिलने पर उत्तम चौहान के साथ किया गया मूल सौदा भी रद्द कर दिया गया। पीड़ित निशान सिंह के अनुसार, अन्य जमीनों के संयुक्त कारोबार का हिसाब 18 मई 2025 को किया गया। इस हिसाब में उनके हिस्से के 16 लाख रुपए सतनाम सिंह के जिम्मे निकले। 16 लाख रुपए नहीं किए वापस निशान सिंह ने बताया कि 18 जून 2025 को सतनाम सिंह ने कथित रूप से इकरारनामा सह सुलहनामा लिखकर राशि लौटाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन 16 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के बाद ही इस मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *