जमीन विवाद में ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग, सदर अस्पताल रेफर:बांका में सवारी उतारने के बाद बदमाशों ने हाथ में मारी गोली, FIR दर्ज

जमीन विवाद में ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग, सदर अस्पताल रेफर:बांका में सवारी उतारने के बाद बदमाशों ने हाथ में मारी गोली, FIR दर्ज

बांका में बुधवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना धोरैया थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी नितेश कुमार मांझी के रूप में हुई है। गोली उसके दाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाशों घटना को अंजाम दिया। घायल नितेश कुमार मांझी ने बताया कि गांव के ही अनिल मांझी के साथ उसका पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को जमीन से संबंधित मामले में तारीख पर वह अपने ऑटो से बांका न्यायालय गया था। सवारी उतारने के बाद बदमाशों ने की फायरिंग न्यायालय में काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था। बुधवार की देर शाम रास्ते में पंजवारा से सवारी लेकर निकला और पड़रिया मोड़ के पास सवारी उतारने के बाद सरवा गांव की ओर जाने लगा। इसी दौरान धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसके ऑटो को रोककर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके गोतिया अनिल मांझी के दामाद राकेश ने उसे गोली मारी है। वहीं,घायल के भाई वीरेंद्र मांझी ने बताया कि अनिल मांझी के साथ जमीन विवाद का मामला चल रहा था। उनके अनुसार,कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो के आगे अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद राकेश ने नितेश के हाथ में गोली मार दी। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर अनिल मांझी, राकेश और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। हालांकि,आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घायल युवक के बयान पर FIR दर्ज घटना की सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने युवक के गोली लगने से जख्मी होने की पुष्टि की। इसके बाद बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली । एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि घायल युवक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बांका में बुधवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना धोरैया थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी नितेश कुमार मांझी के रूप में हुई है। गोली उसके दाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाशों घटना को अंजाम दिया। घायल नितेश कुमार मांझी ने बताया कि गांव के ही अनिल मांझी के साथ उसका पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को जमीन से संबंधित मामले में तारीख पर वह अपने ऑटो से बांका न्यायालय गया था। सवारी उतारने के बाद बदमाशों ने की फायरिंग न्यायालय में काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था। बुधवार की देर शाम रास्ते में पंजवारा से सवारी लेकर निकला और पड़रिया मोड़ के पास सवारी उतारने के बाद सरवा गांव की ओर जाने लगा। इसी दौरान धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसके ऑटो को रोककर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके गोतिया अनिल मांझी के दामाद राकेश ने उसे गोली मारी है। वहीं,घायल के भाई वीरेंद्र मांझी ने बताया कि अनिल मांझी के साथ जमीन विवाद का मामला चल रहा था। उनके अनुसार,कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो के आगे अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद राकेश ने नितेश के हाथ में गोली मार दी। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर अनिल मांझी, राकेश और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। हालांकि,आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घायल युवक के बयान पर FIR दर्ज घटना की सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने युवक के गोली लगने से जख्मी होने की पुष्टि की। इसके बाद बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली । एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि घायल युवक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *