जमशेदपुर में कारोबारी रंजिश में हत्या की साजिश नाकाम:चार गिरफ्तार, हथियारों के साथ पकड़े गए; बिहार से बुलाए गए थे शूटर

जमशेदपुर में कारोबारी रंजिश में हत्या की साजिश नाकाम:चार गिरफ्तार, हथियारों के साथ पकड़े गए; बिहार से बुलाए गए थे शूटर

जमशेदपुर में पुलिस ने हत्या की एक साजिश नाकाम कर दी है। जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी रंजिश में हत्या की योजना बनाई जा रही थी। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि हत्या के लिए बिहार से शूटर बुलाए गए थे। पुलिस ने घटना से पहले ही राजेश कुमार साव, मन्नू कुमार, प्रतीक कुमार और विकास कुमार सिंह उर्फ रितिक को खरकई रेलवे ब्रिज के पास से पकड़ा। उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, एक लोडेड रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, दो खोखे और पांच मोबाइल फोन मिले हैं। राजेश कुमार साव का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ सोनारी और कदमा थाने में केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जमशेदपुर में पुलिस ने हत्या की एक साजिश नाकाम कर दी है। जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी रंजिश में हत्या की योजना बनाई जा रही थी। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि हत्या के लिए बिहार से शूटर बुलाए गए थे। पुलिस ने घटना से पहले ही राजेश कुमार साव, मन्नू कुमार, प्रतीक कुमार और विकास कुमार सिंह उर्फ रितिक को खरकई रेलवे ब्रिज के पास से पकड़ा। उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, एक लोडेड रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, दो खोखे और पांच मोबाइल फोन मिले हैं। राजेश कुमार साव का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ सोनारी और कदमा थाने में केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *