अररिया में दुर्गा पूजा के लिए बिजली कंट्रोल रूम बना:हेल्पलाइन नंबर जारी, विसर्जन मार्ग पर कटेगी बिजली; सुरक्षा के खास इंतजाम

अररिया में दुर्गा पूजा के लिए बिजली कंट्रोल रूम बना:हेल्पलाइन नंबर जारी, विसर्जन मार्ग पर कटेगी बिजली; सुरक्षा के खास इंतजाम

अररिया में दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और मूर्ति विसर्जन को सुरक्षित बनाने के लिए अररिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने विशेष तैयारी की है। पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति की सतत निगरानी और विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कार्यरत रहेगा। इसके लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9264456426 पर संपर्क कर उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याओं की सूचना दे सकते हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने पूजा के दौरान विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी कनीय विद्युत अभियंताओं और सहायक विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में उपस्थित रहकर बिजली आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी समस्या पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। विसर्जन के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग ने विसर्जन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। आवश्यकता के अनुसार विसर्जन मार्गों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि जुलूस के दौरान बिजली के तारों और अन्य विद्युत संरचनाओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह व्यवस्था विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पूजा पंडालों के आसपास विद्युत संरचनाएं दुरुस्त विभाग के अनुसार, दुर्गा पूजा पंडालों के नजदीक स्थित विद्युत संरचनाओं का अनुरक्षण कार्य पूरा करा लिया गया है। लोहे के विद्युत पोलों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्लास्टिक कवर भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही पूजा पंडालों के आयोजकों से विद्युत सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने और अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की अपील की गई है। उपभोक्ताओं से सतर्कता बरतने की अपील विद्युत विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर से उचित दूरी बनाए रखें। किसी भी विद्युत संरचना को न छुएं और बिजली से संबंधित समस्या होने पर स्वयं मरम्मत करने के बजाय विभाग को सूचना दें। विभाग की इन तैयारियों का उद्देश्य दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता प्रमंडलीय कंट्रोल रूम के नंबर 9264456426 पर संपर्क कर सकते हैं। अररिया में दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और मूर्ति विसर्जन को सुरक्षित बनाने के लिए अररिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने विशेष तैयारी की है। पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति की सतत निगरानी और विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कार्यरत रहेगा। इसके लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9264456426 पर संपर्क कर उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याओं की सूचना दे सकते हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने पूजा के दौरान विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी कनीय विद्युत अभियंताओं और सहायक विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में उपस्थित रहकर बिजली आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी समस्या पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। विसर्जन के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग ने विसर्जन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। आवश्यकता के अनुसार विसर्जन मार्गों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि जुलूस के दौरान बिजली के तारों और अन्य विद्युत संरचनाओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह व्यवस्था विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पूजा पंडालों के आसपास विद्युत संरचनाएं दुरुस्त विभाग के अनुसार, दुर्गा पूजा पंडालों के नजदीक स्थित विद्युत संरचनाओं का अनुरक्षण कार्य पूरा करा लिया गया है। लोहे के विद्युत पोलों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्लास्टिक कवर भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही पूजा पंडालों के आयोजकों से विद्युत सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने और अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की अपील की गई है। उपभोक्ताओं से सतर्कता बरतने की अपील विद्युत विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर से उचित दूरी बनाए रखें। किसी भी विद्युत संरचना को न छुएं और बिजली से संबंधित समस्या होने पर स्वयं मरम्मत करने के बजाय विभाग को सूचना दें। विभाग की इन तैयारियों का उद्देश्य दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता प्रमंडलीय कंट्रोल रूम के नंबर 9264456426 पर संपर्क कर सकते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *