जबलपुर में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई:2 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 231 लीटर कच्ची शराब जब्त

जबलपुर में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई:2 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 231 लीटर कच्ची शराब जब्त

जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। थाना तिलवारा, गढ़ा और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 10 सितम्बर को 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 231 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। साथ ही, लगभग 5 क्विंटल लाहन और शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम नागनदेवरी में बदलिया बाई (46 वर्ष) को उसके घर की परछी में पकड़ा गया। उसके पास से 4 डिब्बों में 60 लीटर कच्ची शराब मिली। वहीं, ग्राम सकरी में जयंती चक्रवर्ती (25 वर्ष) अपने घर के पीछे 4 कुप्पियों में 58 लीटर शराब ग्राहकों को बेचते हुए पकड़ी गई। पुलिस को देखकर शराब खरीदने आए लोग भाग निकले। इसी तरह, ग्राम ग्वारी में 18 वर्षीय इंदर सिंह गौड़ को गिरफ्तार किया गया। वह 3 बोरियों में 58 पन्नियों में भरी 58 लीटर शराब बेच रहा था। ग्राम लम्हेटी में नाला किनारे धनराज यादव (29 वर्ष) को 4 डिब्बों में 55 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *