जंगल में नक्सलियों के छिपाए 4 हथियार मिले:जमुई में 26 जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, 22 जिंदा कारतूस भी बरामद

जंगल में नक्सलियों के छिपाए 4 हथियार मिले:जमुई में 26 जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, 22 जिंदा कारतूस भी बरामद

जमुई में नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए हथियारों की तलाश में चलाए गए अभियान के दौरान जमुई एसएसबी की 16वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारा के घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाके में बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा स्थान से चार अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पीरीबाजार थाना को सौंपा जा रहा हथियार अभियान में एसएसबी के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस,प्रशिक्षित खोजी श्वान और विस्फोटक सामग्री की जांच करने वाले उपकरण की मदद ली गई। बरामद हथियारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पीरीबाजार थाना को सौंपा जा रहा है। टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया एसएसबी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 24 अक्टूबर को 16वीं वाहिनी,जमुई की आसूचना शाखा और कजरा के आसूचना कर्मियों को सूचना मिली थी कि लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पीरीबाजार थाना क्षेत्र के हदहदिया गांव के समीप मनियारा जंगल की पहाड़ियों में नक्सलियों ने पहले हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे थे। सूचना के बाद कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के निर्देश पर इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। सुबह जंगल पहुंचकर तलाशी मंगलवार, 27 अक्टूबर को कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के नेतृत्व में एसएसबी की डी समवाय,कजरा के जवानों और पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें कुल 26 जवान, एक प्रशिक्षित खोजी श्वान और डीएसएमडी शामिल थे। टीम रात में ही कैंप से रवाना हुई और सुबह जंगल पहुंचकर तलाशी में जुट गई। अलग-अलग बोर के कुल 22 जिंदा कारतूस बरामद मनियारा जंगल का यह इलाका कजरा स्थित एसएसबी समवाय से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और हदहदिया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर है। दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगल में करीब सात से आठ घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़ की चोटी पर पहुंचने से पहले बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा जगह में काली पॉलीथिन में बंधी संदिग्ध सामग्री मिली। जांच में दो .303 राइफल,दो देसी कट्टे,इंसास एलएमजी की एक मैगजीन और अलग-अलग बोर के कुल 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक स्लिंग भी मिली। एसएसबी के अनुसार,नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आसूचना आधारित अभियान और तलाशी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जमुई में नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए हथियारों की तलाश में चलाए गए अभियान के दौरान जमुई एसएसबी की 16वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारा के घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाके में बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा स्थान से चार अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पीरीबाजार थाना को सौंपा जा रहा हथियार अभियान में एसएसबी के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस,प्रशिक्षित खोजी श्वान और विस्फोटक सामग्री की जांच करने वाले उपकरण की मदद ली गई। बरामद हथियारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पीरीबाजार थाना को सौंपा जा रहा है। टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया एसएसबी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 24 अक्टूबर को 16वीं वाहिनी,जमुई की आसूचना शाखा और कजरा के आसूचना कर्मियों को सूचना मिली थी कि लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पीरीबाजार थाना क्षेत्र के हदहदिया गांव के समीप मनियारा जंगल की पहाड़ियों में नक्सलियों ने पहले हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे थे। सूचना के बाद कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के निर्देश पर इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। सुबह जंगल पहुंचकर तलाशी मंगलवार, 27 अक्टूबर को कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के नेतृत्व में एसएसबी की डी समवाय,कजरा के जवानों और पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें कुल 26 जवान, एक प्रशिक्षित खोजी श्वान और डीएसएमडी शामिल थे। टीम रात में ही कैंप से रवाना हुई और सुबह जंगल पहुंचकर तलाशी में जुट गई। अलग-अलग बोर के कुल 22 जिंदा कारतूस बरामद मनियारा जंगल का यह इलाका कजरा स्थित एसएसबी समवाय से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और हदहदिया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर है। दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगल में करीब सात से आठ घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़ की चोटी पर पहुंचने से पहले बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा जगह में काली पॉलीथिन में बंधी संदिग्ध सामग्री मिली। जांच में दो .303 राइफल,दो देसी कट्टे,इंसास एलएमजी की एक मैगजीन और अलग-अलग बोर के कुल 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक स्लिंग भी मिली। एसएसबी के अनुसार,नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आसूचना आधारित अभियान और तलाशी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *