छोटे भाई की हत्या में भाभी और भतीजा गिरफ्तार:देवरिया में मां की 13वीं में आभूषण विवाद पर पीटकर की थी हत्या, 3 अन्य फरार

छोटे भाई की हत्या में भाभी और भतीजा गिरफ्तार:देवरिया में मां की 13वीं में आभूषण विवाद पर पीटकर की थी हत्या, 3 अन्य फरार

देवरिया के बरवा मीरछापर गांव में मां की 13वीं के कार्यक्रम में आभूषण को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की भाभी और भतीजे को गिरफ्तार किया है। गांव निवासी मोतिया देवी (90) की मौत के बाद शुक्रवार को ब्रह्मभोज था। भोजन के बाद परिवार में आभूषणों को लेकर सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बड़े भाई जगदंबा कुशवाहा और उसके परिवार ने छोटे भाई केश्वर कुशवाहा की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौतन हथियागढ़ से मृतक की भाभी रंभा देवी और भतीजे अमिताभ बच्चन को पकड़ा। सीओ सदर संजीव रेड्डी ने बताया कि मुख्य आरोपी जगदंबा कुशवाहा समेत तीन अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *