दुनिया के तीन बड़े AI प्लेटफॉर्म गुरुवार शाम तकनीकी खराबी के कारण अचानक एक साथ ठप पड़ गए। ओपनएआई के चैट-जीपीटी, एंथ्रोपिक के क्लाउड और एलन मस्क के ग्रोक AI में यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। जवाब मिलने और पुरानी चैट लोड करने में परेशानी आ रही है, जिससे यूजर्स को इनका इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों AI प्लेटफॉर्म्स में दुनियाभर में हर दिन करीब 21.2 करोड़ यूजर्स आते हैं। यूजर्स इसकी शिकायत ‘डाउन डिटेक्टर’ पर कर रहे हैं। यह वेबसाइट बताती है कि किसी ऑनलाइन सर्विस में लोगों को आउटेज यानी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉगिन, इमेज जेनरेशन भी ठप ओपन-एआई नए मॉडल ‘अस्ट्रा’ की कर रहा था तैयारी यह सर्वर क्रैश ऐसे समय में हुआ है जब ओपनएआई अपने नए एआई मॉडल ‘अस्ट्रा’ के लॉन्च का टीजर जारी कर रहा है। ओपनएआई ने कहा कि उसने स्थिति को संभालने के लिए सुधार के काम शुरू कर दिए हैं और रिकवरी पर नजर रख रहा है। कंपनी ने यह भी माना कि उसके एआई टूल्स की परफॉर्मेंस अभी भी प्रभावित है। एंथ्रोपिक के क्लाउड AI पर भी बुरा असर भारतीय समय अनुसार रात 7:30 बजे क्लाउड चैटबॉट, क्लाउड कोड और API ठप हो गए। ओपस ने बताया कि मुख्य रूप से ओपस 4.8 और ओपस 5 पर ही असर है। डाउनडिटेक्टर पर अमेरिका में 37,000 से ज्यादा और भारत में 7,500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। प्रभावित यूजर्स में से 50% को ‘क्लाउड कोड’, 24% को ‘क्लाउड चैट’ और 19% को एप एक्सेस करने में दिक्कत आई। कंपनी बोली- इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी एंथ्रोपिक की टेक्निकल टीम ने X पर बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी के कारण आंशिक परेशनी आई है। समस्या ठीक की जा रही है, लेकिन सेवाएं पूरी तरह कब बहाल होंगी, इसका सटीक समय अभी तय नहीं है। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है आउटेज? आउटेज एक ऐसी स्थिति होती है जब कोई सर्विस जैसे इंटरनेट, एप, वेबसाइट अचानक काम करना बंद कर देती है या उपलब्ध नहीं रहती। यह कुछ समय के लिए हो सकता है। जैसे कुछ मिनट से लेकर घंटों तक। इसका कारण सर्वर फेल होना, नेटवर्क समस्या, रखरखाव, मौसम की मार, हार्डवेयर खराबी या ज्यादा लोड पड़ना हो सकता हैं।
चैट-जीपीटी, क्लाउड और ग्रोक एक साथ ठप:लॉगिन-सवालों के रिप्लाई में दिक्कत, तीनों प्लेटफॉर्म पर रोज करीब 20 करोड़ यूजर आते हैं

