चिराग ने राजू तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया:26 करोड़ की संपत्ति वाले सुरेंद्र विवेक को बिहार की कमान; चार सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

चिराग ने राजू तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया:26 करोड़ की संपत्ति वाले सुरेंद्र विवेक को बिहार की कमान; चार सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) के बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। राजू तिवारी से अब बिहार की कमान ले ली गई है। एलजेपी (आर) ने सुरेंद्र विवेक को अब बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र विवेक बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से 2 बार पार्टी के कैंडिडेट रह चुके हैं। ये भूमिहार समाज से आते हैं। राजू तिवारी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। देश के 8 राज्यों में आने वाले समय में चुनाव से पहले चिराग पासवान ने ये बदलाव किया है। सुरेंद्र विवेक इससे पहले प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।
बेगूसराय जिले में इनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर रही है। कुछ साल पहले सुरेंद्र विवेक को पार्टी ने बिहार चुनाव अभियान का प्रमुख भी बनाया था। नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को खास प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन में उन कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया गया है, जिन्होंने लगातार जमीन पर काम कर पार्टी को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के चेयरमैन भी चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। उनके साथ ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और एडवोकेट सरदार तारा सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की जिम्मेदारी मनीषंकर पांडेय, मोहम्मद शमीम एम. हवा, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर आसिम खान, डॉ. सत्यनंद शर्मा और डॉ. कामला कुमारी को दी गई है। वहीं, अब्दुल खालिक को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। राजेश वर्मा, सांसद को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मिथिलेश कुमार सिंह, राजू तिवारी, वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, डॉ. केपी चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, डॉ. सुखातो ए. सेमा, धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’, अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी. विद्याधरन को जिम्मेदारी मिली है। झारखंड में जनार्दन पासवान को कमान राज्य अध्यक्षों की सूची में बिहार से सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार में जी. नागेंद्रन, आंध्र प्रदेश में सत्यनारायण चंदोलू, असम में अहमद अली अय्यूबी, छत्तीसगढ़ में शरत चंद पांडेय, दिल्ली में प्रणब कुमार को अस्थायी प्रभार, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में राजन सोलंकी, गुजरात में आशीष कुमार पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसकेअलावा हरियाणा में प्रवीण सबरवाल, हिमाचल प्रदेश में नितिन चौहान, जम्मू-कश्मीर में रफीक मलिक, झारखंड में जनार्दन पासवान, कर्नाटक में एम.एस. जगन्नाथ, केरल में अरुण केवी, मध्य प्रदेश में अब्दुल खालिक को अस्थायी प्रभार, महाराष्ट्र में प्रमोद मनोहर कुडाले और मणिपुर में खोइराम डीपू सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार के चार सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के चार सांसदों को भी शामिल किया गया है। इनमें जमुई के सांसद अरुण भारती, वैशाली की सांसद वीणा देवी, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा शामिल हैं। पार्टी ने बिहार के कई विधायकों और विधान पार्षदों को भी राष्ट्रीय संगठन में जगह दी है। नागालैंड से डॉ. सुखातो ए. सेमा और नैबा कोन्याक तथा झारखंड से जनार्दन पासवान को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। चिराग पासवान बोले- पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद चिराग पासवान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘संगठन में मिला कोई भी पद केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।’ पार्टी नेतृत्व के मुताबिक, स्वर्गीय पद्म भूषण रामविलास पासवान की सोच थी कि संगठन समाज का दर्पण होना चाहिए। नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) के बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। राजू तिवारी से अब बिहार की कमान ले ली गई है। एलजेपी (आर) ने सुरेंद्र विवेक को अब बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र विवेक बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से 2 बार पार्टी के कैंडिडेट रह चुके हैं। ये भूमिहार समाज से आते हैं। राजू तिवारी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। देश के 8 राज्यों में आने वाले समय में चुनाव से पहले चिराग पासवान ने ये बदलाव किया है। सुरेंद्र विवेक इससे पहले प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।
बेगूसराय जिले में इनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर रही है। कुछ साल पहले सुरेंद्र विवेक को पार्टी ने बिहार चुनाव अभियान का प्रमुख भी बनाया था। नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को खास प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन में उन कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया गया है, जिन्होंने लगातार जमीन पर काम कर पार्टी को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के चेयरमैन भी चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। उनके साथ ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और एडवोकेट सरदार तारा सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की जिम्मेदारी मनीषंकर पांडेय, मोहम्मद शमीम एम. हवा, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर आसिम खान, डॉ. सत्यनंद शर्मा और डॉ. कामला कुमारी को दी गई है। वहीं, अब्दुल खालिक को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। राजेश वर्मा, सांसद को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मिथिलेश कुमार सिंह, राजू तिवारी, वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, डॉ. केपी चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, डॉ. सुखातो ए. सेमा, धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’, अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी. विद्याधरन को जिम्मेदारी मिली है। झारखंड में जनार्दन पासवान को कमान राज्य अध्यक्षों की सूची में बिहार से सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार में जी. नागेंद्रन, आंध्र प्रदेश में सत्यनारायण चंदोलू, असम में अहमद अली अय्यूबी, छत्तीसगढ़ में शरत चंद पांडेय, दिल्ली में प्रणब कुमार को अस्थायी प्रभार, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में राजन सोलंकी, गुजरात में आशीष कुमार पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसकेअलावा हरियाणा में प्रवीण सबरवाल, हिमाचल प्रदेश में नितिन चौहान, जम्मू-कश्मीर में रफीक मलिक, झारखंड में जनार्दन पासवान, कर्नाटक में एम.एस. जगन्नाथ, केरल में अरुण केवी, मध्य प्रदेश में अब्दुल खालिक को अस्थायी प्रभार, महाराष्ट्र में प्रमोद मनोहर कुडाले और मणिपुर में खोइराम डीपू सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार के चार सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के चार सांसदों को भी शामिल किया गया है। इनमें जमुई के सांसद अरुण भारती, वैशाली की सांसद वीणा देवी, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा शामिल हैं। पार्टी ने बिहार के कई विधायकों और विधान पार्षदों को भी राष्ट्रीय संगठन में जगह दी है। नागालैंड से डॉ. सुखातो ए. सेमा और नैबा कोन्याक तथा झारखंड से जनार्दन पासवान को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। चिराग पासवान बोले- पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद चिराग पासवान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘संगठन में मिला कोई भी पद केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।’ पार्टी नेतृत्व के मुताबिक, स्वर्गीय पद्म भूषण रामविलास पासवान की सोच थी कि संगठन समाज का दर्पण होना चाहिए। नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *