अररिया में नहर में गिरी बाइक, 2 की मौत:राजा घाट सायफन के पास एक्सीडेंट, एक युवक गंभीर घायल

अररिया में नहर में गिरी बाइक, 2 की मौत:राजा घाट सायफन के पास एक्सीडेंट, एक युवक गंभीर घायल

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। खरसायी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित राजा घाट सायफन के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। एक ही बाइक पर सवार तीन युवक नहर में जा गिरे। हादसे में भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी अनिल ऋषिदेव (32) और मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जयनगर वार्ड संख्या तीन निवासी गुलाबचंद ऋषिदेव (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत गंभीर बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नहर से तीनों युवकों और बाइक को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अनिल ऋषिदेव और राजेश ऋषिदेव (पिता मोहन ऋषिदेव) के रूप में हुई है। घायल गुलाबचंद ऋषिदेव (पिता बंगाली ऋषिदेव) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे जानकारी के अनुसार, अनिल ऋषिदेव और गुलाबचंद ऋषिदेव मंगलवार शाम मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव के घर मेहमानी में आए थे। देर रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर खरसायी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। खरसायी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित राजा घाट सायफन के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। एक ही बाइक पर सवार तीन युवक नहर में जा गिरे। हादसे में भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी अनिल ऋषिदेव (32) और मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जयनगर वार्ड संख्या तीन निवासी गुलाबचंद ऋषिदेव (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत गंभीर बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नहर से तीनों युवकों और बाइक को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अनिल ऋषिदेव और राजेश ऋषिदेव (पिता मोहन ऋषिदेव) के रूप में हुई है। घायल गुलाबचंद ऋषिदेव (पिता बंगाली ऋषिदेव) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे जानकारी के अनुसार, अनिल ऋषिदेव और गुलाबचंद ऋषिदेव मंगलवार शाम मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव के घर मेहमानी में आए थे। देर रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर खरसायी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *