चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजित:कलाकारों ने सीता स्वयंवर, श्रीराम वनवास और राम-रावण युद्ध का किया मंचन

चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजित:कलाकारों ने सीता स्वयंवर, श्रीराम वनवास और राम-रावण युद्ध का किया मंचन

चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन उज्जैन और आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, अभय महाजन, मंजूषा राजस जोहरी और राव प्रबल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आंध्र प्रदेश की चण्डू यक्षगान टीम ने महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, सीता स्वयंवर, श्रीराम वनवास और राम-रावण युद्ध का मंचन किया। मिथिला नगरी के भव्य डिजिटल स्वरूप, शिव धनुष भंग और चारों भाइयों के विवाह के दृश्यों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, उज्जैन के कलाकारों ने भी रामकथा के प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव में 15 से 19 अक्टूबर तक वनगमन, सीता हरण, लंका दहन, रामसेतु निर्माण, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *