दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों में जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा केवटी प्रखंड के दड़िमा चौक पास राजद कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान चुनाव की रणनीति, प्रचार-प्रसार और मतदाताओं तक पहुंच बनाने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामदेव पासवान ने किया। कार्यक्रम में केवटी से पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी सहित राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनबल के आगे धनबल की हार होगी : अनिल कुमार झा राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि इस बार का चुनाव जनबल और धनबल के बीच की लड़ाई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि लोकतंत्र में जनबल की जीत होगी और धनबल की हार होगी। उनके साथ स्नातक मतदाताओं का व्यापक समूह खड़ा है। उन्होंने बड़े अंतर से चुनाव जीतने का भरोसा जताया। अनिल कुमार झा ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव दूसरे चुनावों से अलग होता है। इसमें मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना पड़ता है, क्योंकि कई बार मतदान केंद्र दूर होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से लेकर 23 तारीख तक क्षेत्र में चुनावी माहौल बनाने और मतदाताओं से लगातार संपर्क करने की अपील की। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति: डॉ. फराज फातमी पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी ने कहा कि पार्टी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनिल कुमार झा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राउत को प्रत्याशी बनाया है। केवटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ अनिल झा का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ता पूरी गर्मजोशी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. फातमी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आम लोग परेशान हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। भाजपा को इसका जवाब जनता देगी और राजद प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, वंचितों और दबे-कुचले वर्गों को आवाज देने का काम किया है। तेजस्वी यादव उसी सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने की अपील की। घर-घर संपर्क कर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य पन्ना यादव ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राउत राजद के प्रत्याशी हैं। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रथम वरीयता का मत राजद प्रत्याशियों को देकर उन्हें विजयी बनाएं। बैठक में मुखिया इफ्तिखार अहमद, पन्ना यादव, सुबन्श यादव, रवि यादव, अजीत यादव, कमलेश यादव, लड्डन, लखिचन्द्र यादव, जगदीर यादव, रविंद्र यादव, संतोष पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों में जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा केवटी प्रखंड के दड़िमा चौक पास राजद कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान चुनाव की रणनीति, प्रचार-प्रसार और मतदाताओं तक पहुंच बनाने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामदेव पासवान ने किया। कार्यक्रम में केवटी से पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी सहित राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनबल के आगे धनबल की हार होगी : अनिल कुमार झा राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि इस बार का चुनाव जनबल और धनबल के बीच की लड़ाई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि लोकतंत्र में जनबल की जीत होगी और धनबल की हार होगी। उनके साथ स्नातक मतदाताओं का व्यापक समूह खड़ा है। उन्होंने बड़े अंतर से चुनाव जीतने का भरोसा जताया। अनिल कुमार झा ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव दूसरे चुनावों से अलग होता है। इसमें मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना पड़ता है, क्योंकि कई बार मतदान केंद्र दूर होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से लेकर 23 तारीख तक क्षेत्र में चुनावी माहौल बनाने और मतदाताओं से लगातार संपर्क करने की अपील की। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति: डॉ. फराज फातमी पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी ने कहा कि पार्टी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनिल कुमार झा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राउत को प्रत्याशी बनाया है। केवटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ अनिल झा का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ता पूरी गर्मजोशी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. फातमी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आम लोग परेशान हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। भाजपा को इसका जवाब जनता देगी और राजद प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, वंचितों और दबे-कुचले वर्गों को आवाज देने का काम किया है। तेजस्वी यादव उसी सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने की अपील की। घर-घर संपर्क कर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य पन्ना यादव ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राउत राजद के प्रत्याशी हैं। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रथम वरीयता का मत राजद प्रत्याशियों को देकर उन्हें विजयी बनाएं। बैठक में मुखिया इफ्तिखार अहमद, पन्ना यादव, सुबन्श यादव, रवि यादव, अजीत यादव, कमलेश यादव, लड्डन, लखिचन्द्र यादव, जगदीर यादव, रविंद्र यादव, संतोष पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

