जमुई के गिद्धौर में मंगलवार को एक साल के अफेयर के बाद युवक ने पड़ोस की भाभी की बहन से शादी कर ली। दोनों ने जमुई शहर के पंच मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद वे रजिस्ट्री कचहरी के पास एक होटल में रुके थे। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने होटल के बाहर जमकर हंगामा किया। साथ ही, गवाह बने दोस्तों को चप्पल से पीटा। दरअसल, गिद्धौर बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले अभिषेक कुमार का अपनी पड़ोस में रहने वाली भाभी की बहन ज्योति कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ज्योति गंगरा इलाके से अपनी बड़ी बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वह अपनी बहन को ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली और जमुई पहुंच गई। शादी के बाद होटल में रुके थे दोनों जमुई पहुंचने के बाद अभिषेक और ज्योति ने पंच मंदिर में शादी कर ली। अभिषेक के दोस्त पल्लव कुमार समेत कुछ अन्य दोस्त इस शादी के गवाह बने। शादी के बाद दोनों आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रजिस्ट्री कचहरी के पास एक होटल में रुके थे। जब ज्योति काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्हें पता चला कि ज्योति ने अभिषेक के साथ शादी कर ली है और दोनों जमुई के एक होटल में रुके हैं। इसके बाद परिजन होटल पहुंच गए। होटल के बाहर शादी में गवाह बने अभिषेक के दोस्त पल्लव कुमार को देखकर परिजन गुस्सा हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। सड़क पर हंगामा शुरू हो गया जो करीब एक घंटे तक चला। ज्योति की बड़ी बहन समेत परिजनों ने पल्लव की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए कई लोग जुट गए थे। बहन को इंस्टाग्राम मैसेज से अफेयर का चला था पता वहीं, अभिषेक और ज्योति का कहना है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। अभिषेक के अनुसार ज्योति अपनी बड़ी बहन के घर आती-जाती थी, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गया। वहीं ज्योति की बहन ने बताया कि उन्हे बहन के प्रेम प्रसंग के बारे बताया कि बहन की प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम से हुई थी। मेरी बहन मेरे ही मोबाइल में इंस्टाग्राम चलाती थी। इंस्टाग्राम मैसेज से पता चला कि उसका पास के ही अभिषेक से प्यार मोहब्बत चल रहा है। फिलहाल भाभी की बहन से प्रेम और उसके बाद हुई शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों पक्षों के द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। जमुई के गिद्धौर में मंगलवार को एक साल के अफेयर के बाद युवक ने पड़ोस की भाभी की बहन से शादी कर ली। दोनों ने जमुई शहर के पंच मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद वे रजिस्ट्री कचहरी के पास एक होटल में रुके थे। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने होटल के बाहर जमकर हंगामा किया। साथ ही, गवाह बने दोस्तों को चप्पल से पीटा। दरअसल, गिद्धौर बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले अभिषेक कुमार का अपनी पड़ोस में रहने वाली भाभी की बहन ज्योति कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ज्योति गंगरा इलाके से अपनी बड़ी बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वह अपनी बहन को ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली और जमुई पहुंच गई। शादी के बाद होटल में रुके थे दोनों जमुई पहुंचने के बाद अभिषेक और ज्योति ने पंच मंदिर में शादी कर ली। अभिषेक के दोस्त पल्लव कुमार समेत कुछ अन्य दोस्त इस शादी के गवाह बने। शादी के बाद दोनों आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रजिस्ट्री कचहरी के पास एक होटल में रुके थे। जब ज्योति काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्हें पता चला कि ज्योति ने अभिषेक के साथ शादी कर ली है और दोनों जमुई के एक होटल में रुके हैं। इसके बाद परिजन होटल पहुंच गए। होटल के बाहर शादी में गवाह बने अभिषेक के दोस्त पल्लव कुमार को देखकर परिजन गुस्सा हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। सड़क पर हंगामा शुरू हो गया जो करीब एक घंटे तक चला। ज्योति की बड़ी बहन समेत परिजनों ने पल्लव की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए कई लोग जुट गए थे। बहन को इंस्टाग्राम मैसेज से अफेयर का चला था पता वहीं, अभिषेक और ज्योति का कहना है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। अभिषेक के अनुसार ज्योति अपनी बड़ी बहन के घर आती-जाती थी, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गया। वहीं ज्योति की बहन ने बताया कि उन्हे बहन के प्रेम प्रसंग के बारे बताया कि बहन की प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम से हुई थी। मेरी बहन मेरे ही मोबाइल में इंस्टाग्राम चलाती थी। इंस्टाग्राम मैसेज से पता चला कि उसका पास के ही अभिषेक से प्यार मोहब्बत चल रहा है। फिलहाल भाभी की बहन से प्रेम और उसके बाद हुई शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों पक्षों के द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

