चलती बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित:मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आ रही थी गाड़ी, 35 लोग थे सवार; अचानक धू-धूकर जली

चलती बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित:मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आ रही थी गाड़ी, 35 लोग थे सवार; अचानक धू-धूकर जली

मुजफ्फरपुर में मोतीपुर थाना क्षेत्र के एएन-27 बरजी ओवरब्रिज पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में उस समय करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोक दी, जिसके बाद यात्रियों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धू कर जलने लगी। बस मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। बरजी ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान बस में शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। आग की लपटों में जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अमृता कुमारी के नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, टला बड़ा हादसा राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देर रात ओवरब्रिज पर बस में आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते चालक और अग्निशमन टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर में मोतीपुर थाना क्षेत्र के एएन-27 बरजी ओवरब्रिज पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में उस समय करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोक दी, जिसके बाद यात्रियों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धू कर जलने लगी। बस मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। बरजी ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान बस में शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। आग की लपटों में जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अमृता कुमारी के नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, टला बड़ा हादसा राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देर रात ओवरब्रिज पर बस में आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते चालक और अग्निशमन टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *