चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने का मामला:रेलवे पुलिस ने अलीगढ़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, मथुरा कासगंज रेल ट्रैक पर हुई थी वारदात

चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने का मामला:रेलवे पुलिस ने अलीगढ़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, मथुरा कासगंज रेल ट्रैक पर हुई थी वारदात

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पास ट्रेन में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को चलती ट्रेन से फैंककर हत्या कर देने के मामले में रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अलीगढ़ का रहने वाला है। बैठने को लेकर शुक्रवार को कासगंज मथुरा पैसेंजर ट्रेन में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया था। मां के साथ मथुरा आ रहा था युवक हाथरस के रानी का नगला गांव का रहने वाला जतिन अपनी मां के साथ मथुरा आ रहा था। जतिन मथुरा में रहकर बेल्डिंग करने का काम करता था। शुक्रवार को कासगंज मथुरा पैसेंजर ट्रेन से मां के साथ आ रहा जतिन कोच के गेट पर बैठा था। ट्रेन जैसे ही राया के पास पहुंची तभी उसका अलीगढ़ के रहने वाले गजेंद्र से विवाद हो गया। गेट पर बैठने को लेकर जतिन और गजेंद्र में कहासुनी हुई और फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। गजेंद्र ने लात मारकर जतिन को फेंका ट्रेन से जतिन और गजेंद्र में विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान गजेंद्र ने जतिन को लात मार दी,जिससे जतिन चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यह देखते ही जतिन की मां की चीख निकल गई। उन्होंने यात्रियों की मदद से ट्रेन को रुकवाया और बेटे के पास पहुंची। बेटे को रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देख वह विलाप करने लगी क्योंकि जतिन की मौत हो चुकी थी। 25 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार शुक्रवार को हुई इस घटना के मामले में जतिन के भाई ने मथुरा जंक्शन स्थित GRP थाना पर मुकद्दमा दर्ज कराया। पुलिस ने चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने की धारा 103 (1) में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र स्थित बभीगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शब को लेकर गांव चले गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *