चंदौली में 308 पहियों वाले ट्रक को देखने उमड़ी भीड़:चौथे दिन वाराणसी के लिए रवाना, 180 टन मशीन लेकर जा रहा लखीमपुर खीरी

चंदौली में 308 पहियों वाले ट्रक को देखने उमड़ी भीड़:चौथे दिन वाराणसी के लिए रवाना, 180 टन मशीन लेकर जा रहा लखीमपुर खीरी

चंदौली में चार दिनों से फंसा 308 पहिए वाला भारी-भरकम ट्रक सोमवार दोपहर वाराणसी के लिए रवाना हो गया। इसे रिंग रोड से वापस हाइवे पर लाया गया। वीडियो बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग और क्रिएटर्स मौके पर थे। यह ट्रक बेल्जियम से पानी के जहाज से आई 180 टन वजनी बेसलर मशीन लेकर जा रहा है। यह ओडिशा के पारादीप समुद्र तट पर पहुंची थी। इसे तीन महीने पहले लोड कर लखीमपुर खीरी की बलरामपुर चीनी मिल के लिए भेजा गया था। ट्रक 25 सितंबर को चंदौली जिले के नौबतपुर बॉर्डर पर पहुंचा था। चार दिनों में यह सिर्फ 20-25 किलोमीटर ही चल पाया। सोमवार को रिंग रोड पर वैकल्पिक रास्ता बनाकर इसे निकाला गया। यह ट्रक वाराणसी होते हुए गाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखीमपुर खीरी जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रक को देखने के लिए आसपास के गांवों से युवा और क्रिएटर्स की भीड़ जुटी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *