चंदौली में बांसुरी, रंग-बिरंगे मोरपंखी की मांग बढ़ी:बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए नए सामान की धूम

चंदौली में बांसुरी, रंग-बिरंगे मोरपंखी की मांग बढ़ी:बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए नए सामान की धूम

चंदौली में जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। इस साल 4 सितंबर को मनाए जाने वाले इस महापर्व के लिए प्रमुख मंदिरों में भी साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न प्रकार के वस्त्र और सजावट का सामान उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार, लोग लड्डू गोपाल के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। विशेष रूप से कपड़े, सजावट का सामान, रंग-बिरंगे झालर, बांसुरी और अन्य वस्तुओं की मांग बढ़ी है। चंदौली नगर के बाजार में दुकान संचालक किशन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र, बांसुरी, रंग-बिरंगे मोरपंखी सहित अन्य सामान मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार रंग-बिरंगे कपड़ों के अलावा लड्डू गोपाल के लिए शैंपू और साबुन भी उपलब्ध हैं, जिनकी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
किशन कुमार के अनुसार, इस बार की जन्माष्टमी काफी शानदार होने वाली है क्योंकि लोगों की मांग के अनुसार बाजार में कई प्रकार के वस्त्र और अन्य सामान मौजूद हैं। हर कोई अपने लड्डू गोपाल को मनमोहक रूप में सजाने की तैयारी में जुटा है।
वहीं, रेडीमेड गारमेंट्स के दुकानदार संतोष ने बताया कि उनकी दुकान पर छोटे बच्चों के लिए कृष्ण के रूप में पहनने के लिए कई प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं। इनकी भी जमकर खरीदारी हो रही है, क्योंकि हर कोई जन्माष्टमी के त्योहार को उत्साह के साथ मनाना चाहता है। नगर के राम जानकी मठ मंदिर और पावर हाउस मंदिर में भी साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है, जो त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *